शिकायत भेजते समय किन बातों का ध्यान रखें?
एनटीए ने अभ्यर्थियों से इन बातों का पालन करने को कहा है:
- शिकायत हमेशा उसी पंजीकृत ईमेल से भेजें, जिसका इस्तेमाल आवेदन करते समय किया गया था।
- ईमेल के विषय में अपना आवेदन संख्या जरूर लिखें।
- जिस परीक्षा से जुड़ी शिकायत है, उसका नाम स्पष्ट रूप से बताएं।
- समस्या को संक्षेप में और स्पष्ट तरीके से लिखें।
- यदि कोई स्क्रीनशॉट या संबंधित दस्तावेज हैं, तो उन्हें शिकायत के साथ संलग्न करें।
- हर परीक्षा के लिए निर्धारित अलग सहायता केंद्र के ईमेल पर ही शिकायत भेजें।
परीक्षा की शिकायत किस ईमेल पर भेजनी होगी?
एनटीए ने बताया है कि हर परीक्षा के लिए संबंधित सहायता केंद्र का ईमेल अलग हो सकता है। अभ्यर्थियों को यह ईमेल संबंधित परीक्षा की सूचना पुस्तिका और आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा।
इसलिए शिकायत भेजने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी परीक्षा से जुड़े आधिकारिक सूचना स्रोत में दिए गए सहायता केंद्र के ईमेल की जानकारी देख लेनी चाहिए।
एनटीए ने शिकायतों को लेकर क्या कहा?
एनटीए ने कहा है कि वह प्रत्येक अभ्यर्थी की समस्या को निष्पक्षता और पूरी सावधानी के साथ दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है। एजेंसी के अनुसार, अभ्यर्थी की ओर से शिकायत में स्पष्ट और जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने से संबंधित टीम को समस्या समझने, सही अभ्यर्थी तक पहुंचने और जल्द जवाब देने में मदद मिलती है।