शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार के पास एम.एस.सी./एम.टेक./एमवीएससी जैसी न्यूनतम योग्यता होनी चाहिए। डिग्री बायोटेक्नोलॉजी और उससे संबंधित विषयों में होनी चाहिए। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयनित होने पर उन्हें निर्धारित समय के भीतर अपनी डिग्री पूरी करनी होगी।
जनरल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। ओबीसी (एनसीएल), एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
जैव प्रौद्योगिकी पात्रता परीक्षा (BET) 2025 के लिए पंजीकरण करने के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/DBT/ पर जाएं।
- होमपेज पर 'BET 2025: रजिस्टर/लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें' लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, जहां आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
- अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें और आवेदन पत्र भरें।
- यहां आवश्यक पंजीकरण शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।