एजेंसी में तीन अधिकारियों की नियुक्ति
- फोटो : AI
केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में दो डायरेक्टर और एक जॉइंट डायरेक्टर की नियुक्ति की है। एनटीए को नीट पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अन्य समस्याओं को लेकर पहले आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से 27 अगस्त को जारी अलग-अलग आदेशों के मुताबिक, रवि कुमार सिंह, जो भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं, और प्रसन्ना वेंकटेश वी, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं, को एनटीए में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
3 हफ्ते में जॉइनिंग जरूरी
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 2016 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम्स और इनडायरेक्ट टैक्सेस) अधिकारी अमित समदरिया को NTA में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।
तीनों आदेशों में कार्मिक मंत्रालय के एक सर्कुलर का जिक्र किया गया है, जिसमें कहा गया है कि नियुक्त अधिकारियों को आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के अंदर अपना नया पद संभालना होगा, "ऐसा न करने पर सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम से डिबार (बाहर) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।"
हाल ही में, सरकार ने NTA की परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है। इनमें चार-स्तरीय पेपर चेकिंग प्रक्रिया लागू करना, 600 एक्सपर्ट्स को हटाना और डोमेन स्पेशलिस्ट्स को शामिल करना जैसे बदलाव शामिल हैं।