फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR-UGC NET December: सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर सत्र का कार्यक्रम घोषित, आवेदन शुरू; इस दिन होगी परीक्षा

Fri, 26 Sep 2025 07:24 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR-UGC NET December Notification: सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR-UGC NET December 2025 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2025 से 24 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ पर होगी। 

 

इस परीक्षा का उद्देश्य भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)’, ‘सहायक प्रोफेसर पद’ तथा ‘पीएचडी में प्रवेश’ के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता तय करना है।

विज्ञापन
Trending Videos

27 अक्तूबर तक करें आवेदन पत्र में सुधार 

अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेटबैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से करना होगा। शुल्क के सफल भुगतान की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार का विकल्प 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर 2025 रात 11:50 बजे तक केवल वेबसाइट पर ही उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

18 दिसंबर को होगी परीक्षा

परीक्षा की तिथि 18 दिसंबर 2025 निर्धारित है। परीक्षा की कुल अवधि 180 मिनट (03 घंटे) होगी और यह दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा शिफ्ट 2 दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगी। परीक्षा शहर की घोषणा, प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि तथा रिकॉर्ड किए गए उत्तर और अनंतिम उत्तर कुंजी का प्रदर्शन की जानकारी एनटीए की वेबसाइट पर बाद में जारी की जाएगी।

पांच विषयों के लिए होगी परीक्षा

सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2025 परीक्षा का प्रश्नपत्र अंग्रेजी और हिंदी माध्यम में उपलब्ध होगा। कुल पांच विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी/वायुमंडलीय/महासागर एवं ग्रहीय विज्ञान, जीवन विज्ञान, गणितीय विज्ञान और भौतिक विज्ञान शामिल है। परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी https://csirnet.nta.nic.in/ और https://nta.ac.in/ वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी। परीक्षा का परिणाम भी बाद में एनटीए की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें