एनटीए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईई) यूजी और पीजी 2019 के लिए एडमिट कार्ड 17 जून, 2019 को जारी होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट यानी ntaicar.nic.in पर जारी किया जाएगा। UG और PG प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (एआईईई) राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा 1 जुलाई, 2019 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाने वाली है।
आपको बता दें कि एनटीए द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार उम्मीदवारों को अपनी गलत फोटो व अंगूठे का निशान और हस्ताक्षर को सही करने के लिए 08 जून, 2019 को शाम 5:00 बजे तक समीक्षा करने का अवसर दिया गया था। कई छात्रों ने शिकायत की कि वे संशोधित फोटो को अपलोड नहीं कर सकें हैं। उम्मीदवारों को अब 14 जून 2019 (05:00 बजे) तक सही फोटो अपलोड करने का अंतिम अवसर प्रदान दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहने की सहल दी जा रही है।
NTA AIEEA UG & PG 2019: कैसे करें डाउनलोड
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी ntaicar.nic.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: आवश्यक जानकारी भरें।
चरण 4: एडमिट कार्ड को ध्यान से देखें और उसे डाउनलोड करें।
चरण 5: एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।