उत्तर कुंजी को मिली थी 3,537 चुनौतियां
13 जुलाई को हुई परीक्षा के बाद एनटीए ने 5 अगस्त को प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाओं के साथ उत्तर कुंजी जारी की थी। उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को 7 अगस्त तक का समय दिया गया था। एनटीए द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, उत्तर कुंजी को 3,537 चुनौतियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 173 यूनिक थीं। NTA को अभी अंतिम उत्तर कुंजी जारी करना बाकी है।
आयुष कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश
AIAPGET के माध्यम से आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जाता है। AIAPGET 2023 के रिजल्ट के आधार पर, उम्मीदवारों को पीजी आयुष कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। एआईएपीजीईटी 2023 कट-ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार सभी आयुष कॉलेजों के लिए आयुर्वेद, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा प्रणाली में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में देश भर के संस्थान और विश्वविद्यालय और डीम्ड विश्वविद्यालय अखिल भारतीय (open/other states) और राज्य कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकाकरी के लिए आप संबंधित विश्वविद्यालयों के संपर्क में बने रहें
उम्मीदवारों के एनटीए एआईएपीजीईटी परिणाम 2023 उन विश्वविद्यालयों के साथ भी साझा किए गए हैं जहां उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाती है।