मिलेगी आर्थिक सहायता
विदेश में पीएचडी करने वाले चयनित भारतीय फेलो को हर महीने 2,000 अमेरिकी डॉलर और एक वर्ष में 1,000 अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त आकस्मिक राशि दी जाएगी। भारत में अध्ययन करने वाले विदेशी फेलो को 40,000 रुपये प्रतिमाह और 25,000 रुपये प्रतिवर्ष आकस्मिक और तैयारी संबंधित खर्च के लिए राशि मिलेगी। परिषद की ओर से अंतरराष्ट्रीय इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा का खर्च भी निर्धारित नियमों के अनुसार वहन किया जाएगा। अन्य खर्चों और संस्थान की फीस के लिए फेलोशिप से मिलने वाली राशि का उपयोग नियमों के अनुसार किया जा सकेगा।
- फेलोशिप की अवधि तीन वर्ष निर्धारित की गई है।
- उम्मीदवार के पास कृषि या संबद्ध विज्ञान में मास्टर डिग्री होना जरूरी है।
- फेलोशिप की राशि का इस्तेमाल जरूरी खर्चों और संस्थान की फीस के लिए कर सकते हैं।
ई-मेल से करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवारों को तय प्रारूप में आवेदन तैयार कर 25 सितंबर, 2026 तक एडीजी (एचआरडी) के ई-मेल adg.hrd.applications@gmail.com पर भेजना होगा। ई-मेल की विषय पंक्ति में ‘एनएसआईएफ के लिए आवेदन, आवेदक का नाम और संपर्क नंबर’ लिखना जरूरी है। चयन के दौरान उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता, शोध योजना, उपलब्धियों और कार्य अनुभव को देखा जाएगा। इसके बाद चयन समिति मूल्यांकन और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। अधिक जानकारी के लिए आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट icar.org.in पर जा सकते हैं।