फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRTI 2019 Admission: शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आवेदन शुरू

Sun, 19 May 2019 11:33 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एडमिशन का दौर चल रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स अपने लिए बेहचर इंस्टीट्यूट की तलाश कर रहे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि राष्ट्रीय रेल और परिवहन संस्थान, वडोदरा ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म जारी किए हैं। उम्मीदवार 7 जून तक एनआरटीआई के आवेदन फॉर्म को भर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये तय है, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये है। आपको बता दें कि  विश्वविद्यालय परिवहन प्रबंधन में B.Sc परिवहन प्रौद्योगिकी और BBA में प्रवेश के लिए एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। प्रवेश परीक्षा 23 जून को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करें अप्लाई-
  1. सबसे पहले NRTI की आधिकारिक वेबसाइट nrti.edu.in पर जाएं।
  2. उसके बाद टाइटल बार में ‘अप्लाई नाउ’ पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण करने के लिए, संपर्क विवरण (नाम, आयु, ईमेल पता, मोबाइल नंबर) दर्ज करें।
  4. निर्धारित लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और सुविधानुसार परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
प्रवेश परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में देशभर के 25 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। 90 मिनट की प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें