फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: अब बी आर्क में दाखिले के लिए पीसीएम जरूरी, फैसला सभी कॉलेजों पर रहेगा लागू

Fri, 01 Apr 2022 06:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कहा कि आर्किटेक्चर के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखिले आर्किटेक्चर काउंसिल की निर्धारित शर्तों व मापदंडों के अनुसार होंगे। इस बारे में 30 मार्च को शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्किटेक्चर स्नातक (बी आर्क) में दाखिले के लिए 12वीं में भौतिकी, रसायनशास्त्र और गणित (पीसीएम) विषय होना अब अनिवार्य है। दो दिन पहले ही अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बी आर्क दाखिले के लिए पीसीएम को अनिवार्य विषयों की सूची से बाहर किया था लेकिन अब इसे फिर अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन


दरअसल, दो साल से एआईसीटीई के मान्यता प्राप्त कॉलेजों में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम की परीक्षा व दाखिला नियमों का फैसला काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर करती है। एआईसीटीई के निर्णय का आर्किटेक्चर काउंसिल ने विरोध किया था। इसे देखते हुए एआईसीटीई ने आर्किटेक्चर दाखिला नियमों की प्रक्रिया से खुद को बाहर करने का फैसला लिया है।

एआईसीटीई के सदस्य सचिव प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि कहा कि आर्किटेक्चर के पांच वर्षीय डिग्री कोर्स में दाखिले आर्किटेक्चर काउंसिल की निर्धारित शर्तों व मापदंडों के अनुसार होंगे। इस बारे में 30 मार्च को शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर ने साफ किया है कि 12वीं में पीसीएम की पढ़ाई के बगैर किसी को बी आर्क कोर्स में दाखिला नहीं मिलेगा। एआईसीटीई ने सभी राज्यों और उच्च शिक्षण संस्थानों को पत्र लिखकर कहा है कि तकनीकी कॉलेजों में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले के लिए 12वीं में अनिवार्य विषयों में पीसीएम जरूरी है या नहीं, यह काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर तय करेगी।

दाखिला प्रक्रिया में भी बदलाव

काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर इस सत्र के बी आर्क दाखिले के लिए 12 जून, 3 जुलाई और 24 जुलाई को प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। काउंसिल ने सरकार से वित्त पोषित आर्किटेक्चर संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया भी बदली है। इन संस्थानों में दाखिले अब जेईई मेरिट के आधार पर नहीं बल्कि केवल नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (नाटा) की मेरिट के आधार पर ही होंगे। पहले 50 फीसदी सीटें नाटा और शेष 50 फीसदी जेईई की मेरिट के आधार पर भरी जाती थीं।

12वीं में पीसीएम अनिवार्य

यदि किसी छात्र को बी आर्क में दाखिला लेना है तो उसे 12वीं कक्षा में पीसीएम अनिवार्य विषय के रूप में पढ़ाई की होनी चाहिए। आर्किटेक्चर प्रोग्राम में दाखिले के लिए पीसीएम की अनिवार्यता का फैसला सभी कॉलेजों पर लागू रहेगा।-हबीब खान, अध्यक्ष, काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें