फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET: 'कितनी भी जानें जाएं, लेकिन उनका दिल नहीं पिघलेगा', नीट परीक्षा को लेकर स्टालिन का राज्यपाल पर निशाना

Mon, 14 Aug 2023 02:33 PM IST
श्वेता महतो एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीएम स्टालिन ने नीट के कारण किसी अन्य छात्र की मौत न होने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि छात्र जगतेश्वरन और उसके पिता सेल्वाशेखर की मौत की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। 
विज्ञापन
MK Stalin, RN Ravi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट (एनईईटी) के परीक्षार्थियों से आत्महत्या की प्रवृत्तियों से बचने की अपील की है। स्टालिन ने नीट से संबंधी छूट से जुड़े तमिलनाडु विधानसभा के प्रस्ताव पर राज्यपाल आर एन रवि की टिप्पणी का जिक्र करते हुए दावा किया है कि राजनीतिक बदलाव होने के बाद नीट की ये बाधाएं भी ढह जाएंगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कहते हैं कि ‘मैं हस्ताक्षर नहीं करूंगा’, फिर वे गायब हो जाएंगे।’’ तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने कहा था कि वह राज्य सरकार के नीट विरोधी विधेयक को कभी मंजूरी नहीं देंगे। फिलहाल यह विधेयक राष्ट्रपति के पास है। 

राज्यपाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, स्टालिन ने कहा, ‘‘इस विधेयक को उनके हस्ताक्षर का इंतजार नहीं है। यह राष्ट्रपति के पास है। जहां तक इसका सवाल है, तो राज्यपाल के पास इस मामले में कोई अधिकार नहीं है, जबकि वह ऐसा दिखा रहे हैं कि उनके पास अधिकार हैं। जगदीश्वरन की तरह चाहे कितने भी लोगों की जान चली जाए, राज्यपाल आर एन रवि का दिल नहीं पिघलेगा। ऐसे पत्थर दिल लोगों के दौर में मानव जीवन का कोई मूल्य नहीं है।’’
विज्ञापन


सीएम स्टालिन ने एक बयान में कहा,  ‘‘मैं छात्र जगतेश्वरन और उसके पिता सेल्वाशेखर की मौत की घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।’’ उन्होंने नीट के कारण किसी अन्य छात्र की मौत न होने की कामना भी की।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें