फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SOL: एसओएल में नहीं मिलेगा बीए साइकोलॉजी ऑनर्स का मौका, डीईबी ने ओडीएल मोड में पढ़ाई पर लगाई रोक

Sun, 22 Jun 2025 10:20 AM IST
शाहीन परवीन रश्मि शर्मा

सार

SOL Admission: बीए साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई अब ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड में नहीं हो सकेगी। डीईबी ने इस प्रोग्राम को दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ाने की अनुमति नहीं दी है, जिसके चलते एसओएल में इस साल इस कोर्स में दाखिले नहीं होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SOL: ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में इस साल बौए साइकोलॉजी ऑनर्स की पढ़ाई नहीं हो सकेगी। डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (DEB) की ओर से साइकोलॉजी ऑनर्स को ओडीएल मोड में पढ़ाने से मना किया गया है। इस कारण से दिल्ली विश्वविद्यालय का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) इस साल चार वर्षीय बीए साइकोलॉजी ऑनर्स में दाखिले नहीं करेगा। एसओएल में यह कोर्स वर्ष 2023 में शुरू किया गया था। दो साल में इस कोर्स में करीब 1500 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। हालांकि पहले दाखिला ले चुके छात्रों का बैच चलता रहेगा।

विज्ञापन


कोर्स के संबंध में एलॉयड हेल्थ काउंसिल ऑफ इंडिया से बातचीत की जा रही है। ऐसे में एसओएल को उम्मीद है कि यह कोर्स अगले साल शुरू हो जाए। एसओएल की निदेशक प्रो. पायल मागो ने बताया, जो वैच पहले से चल रहे हैं वो बलते रहेंगे। दाखिला पा चुके छात्रों की पढ़ाई का कोई नुकसान नहीं होगा।

नियमों की आड़ या निजी हितों का खेल?

उन्होंने बताया कि जहां-जहां भी साइकोलॉजी ऑनर्स (ODL) मोड में चल रहा है, वहां-वहां डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने इस कोर्स के लिए दाखिले नहीं करने को कहा है। जबकि छात्रों की ओर से इस कोर्स को लेकर बहुत से प्रश्न पूछे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एलॉयड हेल्थ काउंसिल ऑफ इंडिया ने अपने नियमों में लिख दिया है कि ओडीएल मोड में साइकोलॉजी ऑनर्स नहीं चलाया जा सकता है, जबकि साइकोलॉजी में क्लिनिकल साइकोलॉजी, नॉन क्लिनिकल साइकोलॉजी, व काउंसलिंग की पढ़ाई होती है।

हमारे पाठ्यक्रम में क्लिनिकल साइकोलॉजी नहीं है। वहीं शिक्षक दबी जबान में कह रहे हैं कि निजी विश्वविद्यालयों को लाभ पहुंचाने के लिए इस कोर्स को ओडीएल में चलाने से मना किया है। वहां इस कोर्सेज के लिए छात्रों से मोटी फीस वसूली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें