इससे पहले भी बढ़ाई गई आवेदन तिथि
एनएमएमएसएस आवेदन प्रक्रिया पहले 30 सितंबर तक होनी थी, लेकिन इसे 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया था। लेकिन एक बार फिर इसे बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दिया गया । अब फिर इसे 30 नवंबर तक कर दिया गया है। इससे उन छात्रों को फायदा मिलेगा, जो किसी कारण के चलते आवेदन नहीं कर पाए थे। एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को दो जाती है, जिससे कक्षा 8 में उनके ड्रॉप आउट को रोका जा सके और उन्हें माध्यमिक स्तर पर अपनी शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाए, जिससे वे आगे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।