क्या है आवेदन के नियम?
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) का लाभ उन छात्रों को दिया जाता है जो सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त या स्थानीय निकाय के स्कूलों में कक्षा 9 में पढ़ रहे हैं। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी छात्रों को पढ़ाई जारी रखने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
यदि छात्र निर्धारित शर्तों को पूरा करते रहते हैं, तो छात्रवृत्ति को कक्षा 10 से 12 तक भी जारी रखा जा सकता है। इसके अलावा, छात्र इस योजना के साथ अन्य कल्याणकारी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे संबंधित योजनाओं की पात्रता शर्तों को पूरा करते हों।
NMMSS Scholarship 2026-27: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarships.gov.in पर जाएं।
- यदि पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो New Registration पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं में से National Means-cum-Merit Scholarship Scheme (NMMSS) का चयन करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- सभी विवरण जांचने के बाद आवेदन फॉर्म जमा कर दें।