फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMC का बड़ा फैसला: 2026-27 के बाद बंद हो जाएंगे मेडिकल पीजी डिप्लोमा कोर्स, एमडी-एमएस सीटों में होंगे तब्दील

Mon, 22 Jun 2026 06:44 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Medical PG Diploma Courses: मेडिकल शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। एनएमसी ने घोषणा की है कि 2026-27 सत्र के बाद पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स में दाखिले बंद कर दिए जाएंगे। अब मेडिकल कॉलेजों को इन सीटों को एमडी और एमएस डिग्री सीटों में बदलने की प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
 
विज्ञापन
मेडिकल पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में 2026-27 सत्र दाखिला लेना का आखिरी सत्र होगा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Medical PG Diploma Courses: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने देश में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 पोस्टग्रेजुएट (PG) डिप्लोमा मेडिकल कोर्स में प्रवेश का अंतिम वर्ष होगा। इसके बाद 2027-28 सत्र से इन पाठ्यक्रमों में नए दाखिले नहीं लिए जाएंगे।

विज्ञापन


22 जून को जारी सार्वजनिक सूचना में आयोग ने कहा कि सभी पीजी डिप्लोमा कोर्स को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उन्हें संबंधित ब्रॉड स्पेशियलिटी डिग्री पाठ्यक्रमों यानी एमडी (डॉक्टर ऑफ मेडिसिन) और एमएस (मास्टर ऑफ सर्जरी) में परिवर्तित किया जाएगा।


विज्ञापन

मेडिकल कॉलेजों को सीटें बदलने के निर्देश

एनएमसी के पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड (PGMEB) ने मेडिकल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे अपने डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की सीटों को एमडी/एमएस सीटों में बदलने की प्रक्रिया शुरू करें। इसके लिए कॉलेजों को मेडिकल असेसमेंट एंड रेटिंग बोर्ड (MARB) के पास आवेदन करना होगा।

आयोग ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए एमएआरबी जल्द ही एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल शुरू करेगा। आवेदन की समय-सीमा और विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

कई कॉलेजों में पहले से मौजूद हैं जरूरी संसाधन

एनएमसी के अनुसार, देश के कई मेडिकल कॉलेजों में एक ही विषय में डिप्लोमा और डिग्री दोनों तरह के कोर्स संचालित हो रहे हैं, जबकि कुछ संस्थान केवल डिप्लोमा कार्यक्रम चला रहे हैं। आयोग का मानना है कि इन संस्थानों में पहले से ही पर्याप्त बुनियादी ढांचा, फैकल्टी और क्लिनिकल सुविधाएं मौजूद हैं, जिनके आधार पर डिग्री कोर्स आसानी से संचालित किए जा सकते हैं।

हालांकि, सीटों के रूपांतरण की मंजूरी तभी मिलेगी जब संबंधित संस्थान एनएमसी द्वारा निर्धारित मानकों और आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

आयोग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य देशभर में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा को अधिक मानकीकृत बनाना है। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सा प्रशिक्षण की मान्यता को मजबूत करना और मौजूदा शैक्षणिक मानकों के अनुरूप योग्यताओं को सुनिश्चित करना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

एनएमसी का मानना है कि इससे मेडिकल संस्थानों की उपलब्ध क्षमता का बेहतर उपयोग हो सकेगा और भविष्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैयारी अधिक व्यवस्थित तरीके से हो पाएगी।
विज्ञापन

राज्यों और विश्वविद्यालयों को भी भेजी गई सूचना

आयोग ने यह अधिसूचना एनएमसी के अधीन सभी मेडिकल कॉलेजों, राज्य चिकित्सा शिक्षा विभागों और विश्वविद्यालयों को अनुपालन के लिए भेज दी है। इसके साथ ही संबंधित संस्थानों को समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें