एडमिट कार्ड पर लिखे होंगे ये विवरण
अभ्यर्थियों को उनके एडमिट कार्ड पर नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, श्रेणी, कार्यक्रम का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का विवरण, परीक्षा का नाम और समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसे विवरण मिलेंगे।
AILET 2025 Helpline: किसी भी समस्या के समाधान के लिए यहां संपर्क करें
किसी भी अतिरिक्त सहायता के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर- 011-40787555 (सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक) पर संपर्क कर सकते हैं या ailetsupport@nludelhi.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
AILET 2025 Admit Card Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार AILET 2025 एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में ही प्राप्त कर सकेंगे। AILET 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण इस प्रकार हैं।
- एनएलयू दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. पर जाएं।
- उपलब्ध अभ्यर्थी लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- उपलब्ध एडमिट कार्ड डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
- परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले लें।