30 अक्तूबर तक भरें फॉर्म
जो कैंडिडेट्स इस फेलोशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां इसकी पूरी डिटेल और अप्लाई करने का प्रोसेस देख सकते हैं। जनवरी 2027 से शुरू होने वाले इस फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर 2026 शाम 5 बजे IST है।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले NLSIU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Research Fellowships से जुड़े आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पसंद की फेलोशिप और संबंधित जानकारी ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी दस्तावेज और रिसर्च से जुड़े डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह चेक कर लें।
- निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन सबमिट करें।