NITI Aayog NAS Survey 2020: दिल्ली के सरकारी स्कूल देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे बेहतर हैं। नीति आयोग ने यहां के सरकारी शिक्षण संस्थानों में आए बदलाव की सराहना करते हुए उन्हें नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एनएएस) में सबसे ज्यादा अंक दिए हैं। इस सर्वे में दिल्ली के सरकारी स्कूलों को 44.73 अंक मिले हैं। आयोग ने तैयार किए “इंडिया इनोवेशन इंडेक्स 2020’ के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर औसत स्कोर 35.66 रहा है। दिल्ली को आय के उच्च स्तर के साथ-साथ सरकारी स्कूल प्रणाली के ऐतिहासिक परिवर्तन की वजह से सबसे ज्यादा स्कोर मिला है। दूसरे राज्यों में सबसे ज्यादा साक्षर राज्य केरल इस मामले में असम से पिछड़ गया है। राजस्थान ने आईटी हब के तौर पर मशहूर आंध्र को पछाड़कर तीसरा नंबर हासिल किया है।
आय स्तर शिक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है: नीति आयोग - नीति आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी राज्य में आय का स्तर शिक्षा व्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाता है, क्योंकि मध्यम, उच्च आय वर्ग के छात्रों की निजी स्कूलों में पढ़ाई होने और स्कूल के बाहर बेहतर सीखने के विकल्प मिलने की संभावना अधिक होती है। वहीं, सरकारी मदद प्राप्त स्कूलों में शिक्षा की अच्छी गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले राज्य भी एनएएस स्कोर को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : NITI Aayog Vacancy 2021: दिल्ली में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सैलरी 60,000 तक
इस संबंध में दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, यह दिल्ली के लिए गर्व की बात है कि हमारे सरकारी स्कूलों को नीति आयोग की एनएएस रिपोर्ट में देश में शीर्ष स्थान दिया गया है, जिसमें सरकार के स्कूल प्रणाली के ऐतिहासिक परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया गया है।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।