फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam: एनआईटी सिलचर में बवाल, पांच बांग्लादेशी छात्र निलंबित; हिंसा और नशे के आरोप में होंगे डिपोर्ट

Mon, 15 Sep 2025 03:11 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIT Silchar: असम के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सिलचर में पढ़ रहे पांच बांग्लादेशी छात्रों को कैंपस में हिंसक झगड़े और नशे से जुड़े आरोपों में निलंबित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इन छात्रों को भारत से डिपोर्ट कर वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Suspended - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIT Silchar Violence: एनआईटी सिलचर प्रशासन ने पांच बांग्लादेशी छात्रों को निलंबित कर दिया है। इन पर 8 सितंबर की रात कॉलेज कैंपस में हिंसक झगड़ा करने और नशीले पदार्थ रखने के आरोप लगे थे। जांच में छात्रों की संलिप्तता साबित होने के बाद संस्थान ने उन्हें दो सेमेस्टर के लिए निलंबित किया है।

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक दिलीप कुमार बैद्य ने कहा कि सभी छात्रों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। साथ ही, उन्हें हॉस्टल से भी निकाल दिया गया है।

हिंसा और नशे का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 8 सितंबर को देर रात आरोपी छात्र कथित तौर पर नशे की हालत में अपने ही देश के सीनियर छात्रों पर हमला करने लगे। हमले के दौरान वे लोहे की रॉड, चाकू और स्क्रूड्राइवर जैसे हथियारों से लैस थे। इस हमले में कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए।

दो छात्रों को सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

जांच में नशीले पदार्थ बरामद

छात्र कल्याण डीन एस. एस. धर ने बताया कि आरोपियों के कमरों से नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। हालांकि प्राथमिक कार्रवाई कैंपस हिंसा के लिए की गई, लेकिन नशे की संलिप्तता को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई में शामिल किया गया।

ICCR भी हुआ संतुष्ट

निलंबित छात्र भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की छात्रवृत्ति पर पढ़ रहे थे। गुवाहाटी से ICCR के वरिष्ठ अधिकारी ने भी कैंपस का दौरा किया और जांच प्रक्रिया से संतुष्टि जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें