फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Placement: बीटेक के 95% छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी का प्रस्ताव, इंटीग्रेटेड एमएससी में बेहतरीन प्रदर्शन

Tue, 25 Jul 2023 05:34 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जोसा काउसंलिंग के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के उमा महेश्वर राव ने कहा कि सत्र 2022-23 के कैंपस प्लेसमेंट में रिकार्ड बढ़ोतरी के साथ 330 से अधिक कंपनियों ने 1534 छात्रों को चयनित किया है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीटेक पाठ्यक्रमों में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रुमेंटेशन, सिरामिक इंजीनियरिंग के अलावा दोहरी डिग्री वाले माइनिंग और सिरामिक इंजीनियरिंग के स्नातकों की मांग बढ़ रही है। एनआईटी राउरकेला के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के कैंपस प्लेसमेंट में बीटेक के 95 फीसदी छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी का प्रस्ताव मिला है। उक्त कोर्स के छात्रों को 100 फीसदी प्लेसमेंट मिला है।

विज्ञापन


जोसा काउसंलिंग के अध्यक्ष और एनआईटी राउरकेला के निदेशक प्रोफेसर के उमा महेश्वर राव ने कहा कि सत्र 2022-23 के कैंपस प्लेसमेंट में रिकार्ड बढ़ोतरी के साथ 330 से अधिक कंपनियों ने 1534 छात्रों को चयनित किया है, जबकि इस बैच के अन्य छात्रों ने स्टार्टअप और रिसर्च के लिए प्लेसमेंट में आने का विकल्प नहीं चुना था। प्लेसमेंट में आठ छात्रों को 52.89 रुपये सालाना और 24 छात्रों को 50 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है। बीटेक में औसत सीटीसी 14.22 लाख रुपये सालाना रहा है। बेहतरीन कैंपस प्लेसमेंट के लिए छात्रों, शिक्षकों और कैरियर डेवलपमेंट सेंटर (प्लेसमेंट सेल) के प्रयासों के लिए बधाई देता हूं।

इंटीग्रेटेड एमएससी  के 80 फीसदी से अधिक छात्रों को नौकरी मिली
कैरियर डेवलेपमेंट सेंटर के प्रमुख प्रो. विभूति बी नायक ने कहा बीटेक के साथ इंटीग्रेटेड एमएससी में भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। बीटेक कंप्यूटर विज्ञान में औसत सीटीसी 21.87 रुपये सालाना रहा है। जबकि  इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रुमेंटेशन इंजीनियरिंग में यह आंकड़ा 18.12 लाख, इलेक्ट्रॉनिक्स व संचार में 17.97 लाख और इलेक्ट्रिकल में यह आंकड़ा 14.55 लाख रुपये सालाना रहा है। इंटीग्रेटेड एमएससी  के 80 फीसदी से अधिक छात्रों को नौकरी मिली है। संस्थान के सभी डिपार्टमेंट का प्लेसमेंट रिकॉर्ड 88 फीसदी रहा है। स्नातकोत्तर प्रोग्राम के प्लेसमेंट में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विभाग में 96.22 फीसदी,  इंडस्ट्रियल डिजाइन विभाग में 90 फीसदी, कंप्यूटर विज्ञान व इंजीनियरिंग विभाग में 86.96 फीसदी  रहा है। जबकि एमटेक के सभी पाठ्यक्रमों में 71.86 फीसदी प्लेसमेंट दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सॉफ्टवेयर, आईटी में सबसे अधिक संभावना
प्लेसमेंट में सॉफ्टवेयर, आईटी में सबसे अधिक मांग दिखी। प्लेसमेंट में करीब 31.1 फीसदी छात्रों को इसी क्षेत्र के प्रस्ताव मिले। इसमें माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़ॅन जैसी कंपनियां शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें