इस वर्ष, NIRF ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में एक नया विषय जोड़ा है। साथ ही, आर्किटेक्चर अनुशासन का नाम बदलकर आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग कर दिया गया है। बता दें कि पिछले साल, केवल चार श्रेणियां थीं- कुल मिलाकर, कॉलेज, विश्वविद्यालय और अनुसंधान संस्थान और सात विषय डोमेन- इंजीनियरिंग, प्रबंधन, फार्मेसी, कानून, चिकित्सा, वास्तुकला और दंत चिकित्सा शामिल है।
एनबीए (जो एनआईआरएफ तैयार करता है) के सदस्य सचिव अनिल कुमार नासा ने बतातया कि “हमने एनआईआरएफ की शुरुआत चार श्रेणियों के साथ की थी। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और छात्रों को निर्णय लेने में मदद करना था। 8वें संस्करण के साथ, अब हमारे पास 8 विषय-विशिष्ट रैंकिंग सहित 12 श्रेणियां हैं।
भारत में टॉप 5 मेडिकल कॉलेज
1. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली
2. पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर
5. जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी
इस बार, 'समग्र' श्रेणी में दिल्ली से तीन संस्थान IIT दिल्ली, AIIMS दिल्ली और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली को तीसरा, एम्स दिल्ली को छठा और जेएनयू को दसवां स्थान दिया गया है।
राज्य मंत्री (MoS) शिक्षा डॉ. राजकुमार रंजन ने NIRF रैंकिंग 2023 जारी की। यह NIRF इंडिया रैंकिंग का आठवां संस्करण है। पहला संस्करण अप्रैल 2016 में जारी किया गया था।