केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी प्रति वर्ष राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क रैंकिंग (NIRF Ranking) में भाग लेने वाले शैक्षणिक संस्थानों का बुनियादी ढांचे, संकाय, प्लेसमेंट, अकादमिक प्रदर्शन और अन्य जैसे कुछ प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाता है।
वर्ष 2023 के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार भारत में शीर्ष मेडिकल कॉलेज रहा है। आपकी सुविधा के लिए, यहां हमने एनआईआरएफ रैंकिंग के अनुसार देश के शीर्ष 10 मेडिकल एमबीबीएस कॉलेजों की सूची साझा की है :-
Medical Education 1.70 लाख मेडिकल सीट
इस साल देश भर में 1.70 लाख मेडिकल सीटों के लिए 20 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने नीट यूजी परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से करीब नौ लाख उम्मीदवार सफल हुए थे। उपलब्ध सीटों की संख्या के आधार पर सभी अपनी रैंक के अनुसार, टॉप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेने के प्रयास करते हैं। एमबीबीएस के लिए देश में लगभग 1100 मेडिकल कॉलेज हैं जिनमें करीब 96,000 सीट हैं।
NEET Result 2023: Top 10 Medical Colleges In India
यहां एनआईआरएफ रैंकिंग 2023 में शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की सूची दी गई है -
-
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान - दिल्ली
-
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च - चंडीगढ़
-
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज - तमिलनाडु
-
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज - बैंगलोर, कर्नाटक
-
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च - पांडिचेरी
-
अमृता विश्व विद्यापीठम
-
संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ
-
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
-
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
-
श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी