फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIPER JEE 2020: एनआईपीईआर जेईई के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानिए कैसे करना है अप्लाई?

Thu, 02 Apr 2020 08:26 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एनआईपीईआर जेईई 2020 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

NIPER JEE 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च ने एनआईपीईआर जेईई 2020 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनआईपीईआर जेईई के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गई है जो कि 15 मई तक चलेगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवार एनआईपीईआर की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा 14 जून को होगी और इसके लिए प्रवेश पत्र 2 जून को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट
niperahm.ac.in
 

एनआईपीईआर जेईई 2020 परीक्षा एमएस फार्मा, एम. फार्मा, एमटेक फार्मा और फार्मा में पीएचडी दाखिले के लिए होती है। इस परीक्षा के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही किया जाता है।  इस परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस तीन हजार रुपये और एससी/एसटी वर्ग से आने वाले  अभ्यर्थियों के लिए 1500 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन

NIPER JEE 2020 के लिए ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट niperahm.ac.in पर जाएं।
- यहां आापको “NIPER JEE” का लिंक दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है।
- अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखेगा।
-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके आप अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- आवेदन के लिए आपको अपना विवरण देना होगा और उसके बाद एप्लीकेशन फीस भरनी होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें