NIOS 10th- 12th Result 2020: उच्चतम न्यायालय ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग को सात अगस्त तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित करने के बारे में सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि एनआईओएस यह सुनिश्चित करे कि चालू शैक्षणिक सत्र के सात अगस्त तक दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे घोषित हो जाए।