बोर्ड के अनुसार, जो छात्र अपने NIOS कक्षा 10 के अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 29 जून तक पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना स्कोरकार्ड ध्यान से जांच लें। यदि नाम, व्यक्तिगत जानकारी या अंकों में कोई गलती दिखाई देती है, तो तुरंत NIOS अधिकारियों या अपने अध्ययन केंद्र से संपर्क करें।
स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?
- NIOS की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर "April/May NIOS Secondary (Class 10) Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना Enrollment Number (नामांकन संख्या) दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट/स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- अपने अंक जांचें और भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।