फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Bridge Course: छह महीने के ब्रिज कोर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, कौन और कब तक कर सकता है अप्लाई?

Fri, 03 Jul 2026 03:38 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS Bridge Course Registration: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने छह माह के ब्रिज कोर्स (प्राथमिक शिक्षक शिक्षा) के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यह कोर्स बी.एड. योग्य प्राथमिक शिक्षकों के लिए है, जिससे वे प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने की पात्रता बनाए रख सकें।
विज्ञापन
एनआईओएस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Extends Registration: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज कोर्स) के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट bridge.nios.ac.in पर जारी है।

विज्ञापन


यह ब्रिज कोर्स उन शिक्षकों के लिए शुरू किया गया है जिनके पास बी.एड. की डिग्री है और जो प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाना जारी रखना चाहते हैं। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के ज्ञान और शिक्षण कौशल को बेहतर बनाना है, ताकि वे प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को अधिक प्रभावी ढंग से शिक्षा दे सकें।

आधिकारिक नोटिस में क्या है लिखा?

एनआईओएस ने 15 अप्रैल 2026 को जारी नोटिफिकेशन संख्या 14/2026 के तहत प्राइमरी टीचर एजुकेशन में 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (ब्रिज) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल 30 अप्रैल 2026 तक खुला रखा गया था, जिसके दौरान पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते थे।

इसके बाद विभिन्न हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) की ओर से रजिस्ट्रेशन की समय सीमा बढ़ाने और पोर्टल को दोबारा खोलने के अनुरोध प्राप्त हुए। इन अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने योग्य उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है, ताकि छूटे हुए अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

यह ब्रिज कोर्स राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के समग्र मार्गदर्शन में विकसित किया गया है। जिन प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति 28 जून 2018 से 11 अगस्त 2023 के बीच बी.एड. योग्यता के आधार पर हुई थी, उनके लिए अपनी सेवा पात्रता बनाए रखने हेतु इस 6 माह के ब्रिज कोर्स को पूरा करना अनिवार्य है।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  • बी.एड. की मार्कशीट/डिग्री प्रमाणपत्र
  • नियुक्ति पत्र (Appointment Letter)
  • संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित स्व-घोषणा प्रमाण पत्र (Self-Declaration Certificate)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज, यदि एनआईओएस द्वारा मांगे जाएं।

आवेदन कैसे करें?

  • एनआईओएस ब्रिज कोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध Bridge Course Registration 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन आईडी/पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बी.एड. प्रमाणपत्र, नियुक्ति पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन विवरण को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें