फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Board Exam 2020: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, पूरी जानकारी है यहां

Mon, 01 Jun 2020 01:14 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

NIOS Exam Date Sheet 2020 Latest Update in Hindi: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर दी है। ओपन स्कूल की इन बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 जुलाई से किया जाएगा।

विज्ञापन


निशंक ने कहा, "कक्षा 12वीं के लिए भौतिकी, इतिहास, लाइब्रेरी और इंफोर्मेशन साइंस और संस्कृत व्याकरण की परीक्षाएं 17 जुलाई को होंगी।" पूरी डेटसीट ( NIOS Date Sheet) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होने वाली थीं, लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। इससे पहले सीबीएससी ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की लंबित परीक्षा की डेटशीट (CBSE Date Sheet) जारी की थी। 10वीं और 12वीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


जबाकि 12वीं की परीक्षा 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 जुलाई को होगी।  इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।

सीबीएसई ने लंबित बोर्ड परीक्षाओं पर कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्र पर मास्क पहनकर, अपना सैनेटाइजर लेकर आना होगा। परिजन सुनिश्चित करें कि उनका बच्चा बीमार न हो, अभ्यर्थियों को शारीरिक दूरी के नियमों का करना होगा पालन।
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें