राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने दसवीं और बारहवीं के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी एनआईओएस के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट- nios.ac.in है।
कहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?
nios.ac.in
जिन विद्यार्थियों ने एनआईओस से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं भरी हैं वो जरूर अपना एडमिट कार्ड निकाल हैं और उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
इसे भी पढ़ें- NEET Admit Card 2020 : जानिए NEET के लिए कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड, जल्द होने वाला है जारी
कैसे डाउनलोड करना है एडमिट कार्ड?
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “Hall ticket for march-april 2020 examination (practical)” पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा।
-इस नए पेज पर लॉग इन करें।
- यहां आपको अपना एडमिट कार्ड मिलेगा जिसे आपको डाउनलोड करना है।
- आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ ही उसका प्रिंट दे सकते हैं।
कब से हैं प्रैक्टिकल एग्जाम?
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रैक्टिकल एग्जाम 11 मार्च से लेकर 25 मार्च के बीच हैं। ऐसे में विद्यार्थी अपने एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के आपको प्रैक्टिल एग्जाम नहीं देने दिया जाएगा।