फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIOS Class 12th Result: एनआईओएस कक्षा 12वीं अक्तूबर के नतीजे जारी, इन तीन तरीकों से देख सकतें हैं रिजल्ट

Sat, 18 Jan 2025 07:17 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIOS 12th Result 2024: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ने कक्षा 12वीं अक्तूबर 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
एनआईओएस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIOS Class 12th Result 2024: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने एनआईओएस कक्षा 12वीं अक्तूबर 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. के माध्यम से अपने परिणाम डाउनलोड और देख सकते हैं।

विज्ञापन

इन तीन तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

एनआईओएस कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 22 अक्तूबर से 29 नवंबर, 2024 तक आयोजित की गई थीं। उम्मीदवार अपने नामांकन संख्या का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों के पास एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट, एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से अपने परिणाम देखने के लिए तीन विकल्प होंगे।

30 दिनों के भीतर डाल सकते हैं सुधार की अर्जी

उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड में व्यक्तिगत विवरण, कुल अंक और अन्य जानकारी में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर एनआईओएस परिणामों में सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं

परिणामों में सुधार के बाद उम्मीदवारों को संशोधित मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उम्मीदवार निर्धारित तिथि के भीतर किसी भी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

NIOS 12th October Result 2024 Download: परिणाम कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अक्तूबर सत्र के लिए अपने कक्षा 12वीं के परिणाम देख सकते हैं।
  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध 'पब्लिक एग्जामिनेशन रिजल्ट' लिंक पर जाएं।
  • उपलब्ध 'चेक रिजल्ट 2024' बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर दिखाए अनुसार अपना नामांकन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें