राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान ( NIOS) ने दसवीं और बारहवीं पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण की तारीख बढ़ा दी है। अक्तूबर 2021 सत्र के लिए पंजीकरण की तारीख 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के आवेदन के लिए लिंक 31 मार्च की रात तक एक्टिव रहेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने राज्य व केंद्र शासित प्रदेश के विकल्प का चयन करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
-एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को रजिस्टर लिंक मिलेगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को राज्य सलेक्ट करना होगा और कोर्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद अभ्यर्थियों को जो नया पेज खुलेगा वहां अपनी डिटेल भरनी होगी।
-इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
-अब सब्जेक्ट और स्टडी सेंटर का चुनाव करना होगा।
-इसके बाद आवेदन शुल्क भरना होगा।
-आखिर में अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म सबमिट करना होगा।
माध्यमिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम आयु 31 जनवरी 2020 तक 14 वर्ष होनी चाहिए। जबकि सीनियर सेकेंडरी कोर्स में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम आयु 31 जनवरी, 2020 तक 15 वर्ष होनी चाहिए।