फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIIFT 2023: निफ्ट में दाखिला आवेदन की समय सीमा बढ़ाई गई; जानिए अंतिम तिथि और प्रक्रिया

Tue, 09 May 2023 11:04 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NIIFT 2023 Application Deadline Extended: नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIIFT) ने NIIFT 2023 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 मई, 2023 कर दी है।
विज्ञापन
NIIFT Students - फोटो : amar ujala - file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NIIFT 2023 Application Deadline Extended: नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIIFT) ने NIIFT 2023 आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 मई, 2023 कर दी है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2023 तक थी। जो उम्मीदवार अपने चुने हुए कार्यक्रम के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे niiftindia.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन

NIIFT 2023 Admission: CAFT देनी होगी

NIIFT 2023 परीक्षा के भाग के रूप में, उम्मीदवार को क्रिएटिव एप्टीट्यूड इन फैशन टेस्ट (CAFT) में उपस्थित होना होगा। CAFT NIIFT परिसरों में आयोजित किया जाएगा। नॉर्दर्न इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी सीएएफटी में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को ध्यान में रखते हुए अंतिम योग्यता सूची तैयार करेगा। सीट आवंटन के लिए NIIFT 2023 में उम्मीदवार की मेरिट लिस्ट या मेरिट रैंक पर विचार किया जाएगा।

 

विज्ञापन

NIIFT 2023 Admission: आवेदन पंजीकरण करने की चरण

  1. निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट- niiftindia.com पर जाएं।
  2. निफ्ट 2023 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण विवरण भरें और अध्ययन के कार्यक्रम का चयन करें।
  4. बाकी आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  6. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें