फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIELIT ने जारी किए सीसीसी अगस्त परीक्षा के एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

Fri, 26 Jul 2019 02:02 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय इलेक्टॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) द्वारा CCC (सीसीसी) अगस्त परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे उम्मीदवार जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब एनआईएलआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि राज्य और भारत सरकार द्वारा आयोजित होने वाली कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सीसीसी (CCC) का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। यह परीक्षा 03 अगस्त से 08 अगस्त, 2019 तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करें।

NIELIT CCC प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड-
स्टेप 1 : सबसे पहले उम्मीदवार एनआईएलआईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : उसके बाद होम पेज पर दी गई प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
स्टेप 4 : अब आपके सामने सीसीसी अगस्त परीक्षा का प्रवेश पत्र होगा।
स्टेप 5 : उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

ये भी पढ़ें : इस विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने से पहले छात्रों को माननी होंगी कुछ शर्तें, आया नया नियम
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें