बता दें कि राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आठ जनवरी, 2023 को डिजाइन एप्टीट्यूड प्रीलिम्स परीक्षा 2023-24, रविवार, आठ जनवरी, 2023 को आयोजित किया गया था। संस्थान ने आधिकारिक वेबसाइट, admission.nid.edu पर एनआईडी डीएटी का प्रवेश-पत्र दो जनवरी को जारी किया था।
एनआईडी डीएटी मेन्स एग्जाम 20 मार्च से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है। एनआईडी डीएटी, एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो स्नातक और स्नातकोत्तर डिजाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
NID DAT Mains 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण
एनआईडी डीएटी मेन्स 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को सबसे पहले एनआईडी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर जाना होगा। एनआईडी डीएटी 2023 मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने और एक्सेस करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल ई-मेल आईडी और जन्म तिथि हैं।