फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NID DAT 2025 Prelims Exam: डीएटी प्रारंभिक परीक्षा कल, जानें परीक्षा पैटर्न; इन बातों का रखें खास ख्याल

Sat, 04 Jan 2025 10:27 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NID DAT 2025 Prelims Exam: 5 जनवरी यानी कल एनआईडी डीएटी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न देख सकते हैं। इसके अलावा, परीक्षा के दिन उम्मीदवार किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए दिशानिर्देश भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NID DAT 2025 Prelims Exam: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) डिजाइन संस्थानों द्वारा प्रस्तावित स्नातक और स्नातकोत्तर डिजाइन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कल, 5 जनवरी, 2025 को एनआईडी डीएटी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा का दिन के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) एक आवश्यक दस्तावेज है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड की एक कॉपी अपने पास जरूर रख लें। 

विज्ञापन


एनआईडी डीएटी 2025 प्रारंभिक परीक्षा पूरे भारत में कई परीक्षा केंद्रों पर एक ही पाली में पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले आवेदक एनआईडी डीएटी मेन्स 2025 के लिए बैठ सकते हैं।

परीक्षा पैटर्न

एनआईडी डीएटी प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए बी.डी.एस के प्रश्न पत्र को दो खंडों में विभाजित किया जाएगा खंड-ए और खंड बीI इसमें कुल 31 प्रश्न होंगे। दूसरी ओर, एमडीएस (MDes) के प्रश्न पत्र में 37 प्रश्न होंगे। बी.डी.ई.एस. के लिए, एन.आई.डी.ए.टी. 2025 प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम मेरिट सूची तैयार करने के लिए 40% का वेटेज दिया जाएगा। जबकि एम.डी.ई.एस. के लिए, प्रारंभिक परीक्षा को 30% वेटेज दिया गया है।

इन शहरों में होगी परीक्षा

एनआईडी डीएटी प्रारंभिक परीक्षा 2025 अहमदाबाद, गुवाहाटी, बेंगलुरु, हैदराबाद, भोपाल, जयपुर, भुवनेश्वर, कोच्चि, चंडीगढ़, कोलकाता, चेन्नई, कुरुक्षेत्र, देहरादून, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में आयोजित होगी। 
विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • प्रत्येक अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र की व्यक्तिगत जानकारी, श्रेणी या अन्य किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए।
  • परीक्षा के दिन, अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड की एक मुद्रित प्रति तथा एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर, स्मार्टवॉच, मोबाइल फोन या ब्लूटूथ डिवाइस सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की अनुमति नहीं है। 
  • परीक्षा हॉल के अंदर बैग, किताबें और अध्ययन सामग्री जैसी व्यक्तिगत वस्तुएं भी ले जाना प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें