फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NID DAT 2023 : आज से करें एनआईडी डीएटी के फॉर्म संशोधित, यह है प्रक्रिया

Sun, 25 Dec 2022 06:00 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NID DAT 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NIT) में डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) के लिए पंजीकरण फॉर्म मेे सुधार करने की प्रक्रिया आज यानी 25 दिसंबर, 2022 से शुरू हो गई है।


 

विज्ञापन
NID DAT 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NID DAT Exam: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन ने आज यानी 25 दिसंबर को एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए विंडो खोली है। एनआईडी डीएटी फॉर्म में एडिट की यह सुविधा पंजीकृत उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में दिए गए विवरण में बदलाव करने के लिए है। एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन में सुधार करने के लिए, उम्मीदवारों को एनआईडी डीएटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.nid.edu पर जाना होगा। NID DAT 2023 प्रारंभिक परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित होने वाली है। बता दें कि NID DAT का आयोजन BDes और MDes कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को NID DAT 2023 प्रीलिम्स परीक्षा को क्लियर करना होगा। जो प्रारंभिक परीक्षा के लिए क्वालीफाई करेंगे, वे ही डीएटी मेन 2023 परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे।

 

विज्ञापन

विलंब शुल्क के साथ कर सकेंगे आवेदन

हालांकि, जो उम्मीदवार अंतिम तिथि तक एनआईडी डीएटी 2023 आवेदन पत्र नहीं भर पाते हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वे विलंब शुल्क का भुगतान करने के बाद 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। NID DAT 2023 फॉर्म सुधार विंडो 25 से 27 दिसंबर, 2022 तक सक्रिय रहेगी

 

NID DAT 2023 ऐसे संशोधित करें पंजीकरण फॉर्म

  • सबसे पहले एनआईडी डीएटी की आधिकारिक वेबसाइट ADMISSION.nid.edu पर जाएं।
  • 'लॉगिन फॉर एडिट विंडो' टैब पर क्लिक करें।
  • लॉग-इन क्रेडेंशियल ईमेल आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड दर्ज करें।
  • 'आवेदन विवरण एड़िट करें' टैब पर क्लिक करें।
  • चेक बॉक्स को चिह्नित करें।
  • एनआईडी डीएटी आवेदन पत्र 2023 को देखें।
  • यदि कोई हो तो परिवर्तन करें।
  • फिर 'सेव एंड एग्जिट' बटन पर क्लिक करें।

 

विज्ञापन

क्या है एनआईडी डीएटी

एनआईडी डीएटी परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रवेश परीक्षा है। जो विभिन्न शाखाओं और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) द्वारा प्रस्तावित बी.डेस और एम.डेस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट, डीएटी एक दो स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाएं शामिल हैं। उम्मीदवारों का अंतिम चयन एनआईडी प्रवेश परीक्षा के दोनों चरणों में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। NID DAT परीक्षा 08 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें