NHM MP CHO Recruitment 2022: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के रिक्त पदों पर बंपर भर्ती निकाली है और इसके लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर इसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश सरकार के अंतर्गत की जा रही है।
NHM MP CHO Recruitment 2022: 966 पदों होगी भर्ती
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कुल 966 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। इनमें से 480 पद सामुदायिक स्वास्थ्य (CCH) और 486 पद सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के पदों के लिए है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
NHM MP CHO Recruitment 2022: 15 मार्च तक कर लें आवेदन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश भर्ती के लिए आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 मार्च, 2022 को निर्धारित है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिए जाएंगे। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।
NHM MP CHO Recruitment 2022: कैसे करेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे अपरेंटिस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां नए पेज पर मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करके अपना पंजीयन करें।
- अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।