रिश्तों में लाएं मिठास
- फोटो : Adobe Stock
रिश्तों में लाएं मिठास
बाकी लोगों से आपके संबंध ही आपकी खुशी की आधारशिला होती है, जो अवसाद से बचने, स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और लक्ष्य को अर्थ देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लक्ष्य बनाते समय, व्यक्तिगत इच्छाओं से परे इस बात पर विचार करना फायदेमंद होता है कि आपके लक्ष्य प्रियजनों और बाकियों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में, नए साल की योजना बनाते समय दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ संबंधों में मिठास लाने और उनकी खुशियों पर ध्यान केंद्रित करके लक्ष्य बनाने से अापको बेहतर परिणाम और संतुष्टि मिल सकती है। ऐसा करके आप अपने दृष्टिकोण में बदलाव भी ला सकते हैं।
नए संबंध बनाएं
मजबूत सामाजिक संबंध व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। इसके लिए आपको नए-नए लोगों से संबंध बनाने पर ध्यान देना होगा। अजनबियों के साथ छोटी-छोटी बातचीत करें, उनकी रुचियों को जानें और उनसे अच्छा संबंध बनाने का प्रयास करें। अजनबियों को परिचितों में और परिचितों को मित्रों में बदलने से लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलती है। साथ ही, कार्यस्थल से इतर सामाजिक गतिविधियों में शामिल हों और एक अच्छा माहौल बनाकर सहकर्मियों के साथ मेलजोल बढ़ाएं।
दूसरों को करें शामिल
इस वर्ष लक्ष्य निर्धारित करते समय प्रियजनों के साथ चर्चा करें और उनका समर्थन लेने की कोशिश करें। नए साल में अपना कीमती समय और ऊर्जा किसी ऐसे व्यक्ति के लिए खर्च करें, जो आपके रिश्तों को गहराई प्रदान करे। इसके लिए उन पलों पर ध्यान दें, जो आपको अच्छा महसूस कराते हैं।
धन्यवाद कहना सीखें
दैनिक जीवन में दूसरों की मदद करने के अवसरों की तलाश करें। इसके अलावा, जो आपकी मदद करते हैं, उन्हें धन्यवाद कहना न भूलें। इसके अलावा, नए साल पर आपका लक्ष्य ‘डोर-होल्ड हीरो’ बनने का होना चाहिए। इससे न सिर्फ आपके मानवीय मूल्यों का पता चलेगा, बल्कि आप बाकी लोगों के लिए सहानुभूति रखने और उनकी मदद करने में भी सक्षम हो पाएंगे। इससे आपके संबंध तो मजबूत बनेंगे ही, लक्ष्यों को हासिल करने में मदद और प्रेरणा भी मिलेगी।