फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Higher Education: यूजीसी ने असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के बदले नियम, सीधी भर्ती में NET/SET/SLET अनिवार्य

Wed, 05 Jul 2023 12:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Higher Education in India: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
Assistant Professor - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Higher Education in India: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति के संबंध में नए नियम जारी कर दिए हैं। अब उच्च शिक्षा संस्थानों में असिस्टेंट प्रोफेसर यानी सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती में NET/ SET/ SLET को न्यूनतम योग्यता मानंदड बनाते हुए अनिवार्य कर दिया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) ने अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन

अधिसूचना यूजीसी के सचिव प्रोफेसर मनीष जोशी की ओर से 30 जून, 2023 की तारीख से जारी की गई है और नए नियमों को एक जुलाई, 2023 से ही प्रभावी तौर पर लागू किया गया है।

वहीं यूजीसी के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक यानी असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के लिए पीएचडी वैकल्पिक योग्यता मानदंड बना रहेगा।  
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें