फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEST 2019: परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से यहां करें चेक

Tue, 18 Jun 2019 05:55 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) 2019 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे NEST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। परिणाम की घोषणा मंगलवार, 18 जून 2019 को की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि यह परिणाम पहले सोमवार, 17 जून 2019 को जारी होने वाले थे। लेकिन तब इसे जारी नहीं किया गया। इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इसमें बताए गए समय पर परिणाम जारी नहीं कर पाने को लेकर माफी मांगी गई है। अधिसूचना में कहा गया है कि तकनीकी कारणों से NEST 2019 का परिणाम 17 जून 2019 को जारी नहीं किया जा सका। अभ्यर्थियों को हुई परेशानी के लिए हम माफी चाहते हैं।

NEST 2019: ऐसे देखें अपना परिणाम

विज्ञापन

- NEST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर View result NEST 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा। यहां अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- अब लॉगइन बटन पर क्लिक करें। आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
- इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) का आयोजन 01 जून 2019 को दो सत्रों में किया गया था।

NEST की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें