वहीं, ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी, नोएडा में कैंपस बनाएगी। यह स्नातकोत्तर में बिजनेस, डाटा साइंस, साइबर सुरक्षा और एमबीए, आईटी में मास्टर की पढ़ाई करवाएगी। उधर, ऑस्ट्रेलिया की ही ला ट्रोब यूनिवर्सिटी, बंगलूरू कैंपस में स्नातक में बिजनेस, (फाइनेंस, मार्केटिंग, मैनेजमेंट), कंप्यूटर साइंस (एआई, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) और जन स्वास्थ्य आदि की पढ़ाई होगी। भारत में कुल 11 विदेशी विश्वविद्यालयों को आशय पत्र जारी हो चुका है, शेष चार की प्रक्रिया अभी जारी है।
ब्रिस्टल विवि 2026 से मुंबई में परिचालन शुरू होगा
यूजीसी ने ब्रिटेन के ब्रिस्टल विश्वविद्यालय को मुंबई में परिचालन की मंजूरी दे दी है। यह विश्वविद्यालय 2026 से परिचालन शुरू कर देगा। विवि ने मुंबई शहर को प्रौद्योगिकी, नवाचार और कला क्षेत्रों में अच्छी पकड़ के कारण इसी क्षेत्र में पढ़ाई करवाने की तैयारी की है। यूजी और पीजी कार्यक्रमों के अलावा एआई, डिजाइन तथा डिजिटल तकनीकों में भी काम करेगा।