फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Result 2023: कब जारी होगा नीट यूजी का रिजल्ट? 20 लाख से अधिक छात्र कर रहे इंतजार

Thu, 08 Jun 2023 10:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 के नतीजे कब जारी करेगी, इस सवाल के जवाब का इंतजार 20 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
NEET UG Result 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए आयोजित नीट यूजी 2023 के नतीजे कब जारी करेगी, इस सवाल के जवाब का इंतजार 20 लाख से अधिक छात्र कर रहे हैं। एनटीए की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की अंतरिम आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है। इस पर आपत्तियां उठाने की विंडो भी छह जून को बंद कर दी गई थी और इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार इसे NEET.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, नीट यूजी 2023 का परिणाम जून के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। एक बार घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोर को neet.nta.nic.in पर देख सकते हैं। नीट परिणाम के साथ, एनटीए अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और पर्सेंटाइल रैंक की घोषणा करेगा। एनटीए स्कोरकार्ड पर विषयवार अंक, अखिल भारतीय रैंक और अन्य जानकारी का उल्लेख करेगा।

 

NEET UG Result 2023: वेबसाइटों की सूची

  • neet.nta.nic.in
  • ntaresults.nic.in
  • nta.ac.in


 

NEET UG 20 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा

नीट यूजी 2023 यानी स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन विदेश में 14 शहरों सहित देश भर 499 शहरों में स्थित 4,097 विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में करीब 20,87,449 उम्मीदवार शामिल हुए थे।

 
विज्ञापन

NTA NEET UG Result 2023: मार्क्स चेक करने के स्टेप्स

  1. उम्मीदवार NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  4. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  5. रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  6. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें