फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Re-Exam: 21 जून की नीट यूजी पुनर्परीक्षा के लिए हाई-लेवल बैठक, मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा

Thu, 18 Jun 2026 02:50 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Re-Exam 2026: 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा से पहले तैयारियों को लेकर एक हाई-लेवल बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की, जिसमें परीक्षा की सुचारू और सुरक्षित व्यवस्था पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
NEET UG Re-Exam - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Re-Exam: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राज्य सरकारों, एनटीए और उच्च शिक्षा संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें 21 जून को होने वाली NEET UG पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


बैठक में मंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्षता बनाए रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और परीक्षा को सुचारू रूप से कराने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए।

छात्रों को तनावमुक्त माहौल में परीक्षा दिलाने के लिए मंत्रालय सक्रिय

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुनर्परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और स्वतंत्र तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने यह भी जोर दिया कि सभी स्तरों पर बेहतर तालमेल होना बहुत जरूरी है। इसके लिए मंत्रालय द्वारा नियुक्त अधिकारी अलग-अलग राज्यों में जाकर प्रक्रिया की निगरानी करेंगे और एनटीए के महानिदेशक के नेतृत्व वाले कमांड सेंटर को रिपोर्ट देंगे।

मंत्री ने राज्य सरकारों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे बिना किसी तनाव के परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक में स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी और एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह भी मौजूद थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पुनर्परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी एजेंसियां सक्रिय

विद्यालय शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर बैठने की उचित व्यवस्था, पीने के पानी और अन्य जरूरी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि परीक्षा सुचारू रूप से हो सके। उन्होंने राज्य सरकारों के नोडल अधिकारियों से इस दिशा में आवश्यक कदम उठाने को कहा।

उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी ने कहा कि पुनर्परीक्षा तक का समय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय, समय पर निर्देशों का पालन और तय प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन जरूरी है।

एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने बताया कि एनटीए जिला स्तरीय समितियों, राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है, ताकि पुनर्परीक्षा को पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुचारू तरीके से संपन्न कराया जा सके।

हाइब्रिड बैठक में 222 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बैठक में परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, रसद (लॉजिस्टिक) व्यवस्था, शिकायत निवारण प्रणाली और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कहा गया कि वे सभी संबंधित विभागों के साथ मिलकर परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और बिना किसी रुकावट के कराने का पूरा ध्यान रखें।

यह बैठक हाइब्रिड मोड में हुई, जिसमें 222 लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें अलग-अलग राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्र द्वारा वित्त पोषित संस्थानों के नोडल अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति और देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के निदेशक शामिल थे। सभी ने परीक्षा को अच्छे तरीके से कराने और छात्रों को किसी तरह की परेशानी न होने देने का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद पिछले महीने NEET परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने घोषणा की कि पुनर्परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें