फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Exam Analysis: 'फिजिक्स-कैमिस्ट्री ने घुमाया, बायोलॉजी आसान थी', छात्रों ने बताया पेपर का स्तर; वीडियो

Sun, 21 Jun 2026 06:28 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Re-Exam Analysis: देश-विदेश के 5,440 केंद्रों पर 22.79 लाख से अधिक छात्रों के लिए नीट री-एग्जाम संपन्न हो गया है। परीक्षा में करीब 20 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। पेपर देकर निकले छात्रों ने बताया कि इस बार किस सब्जेक्ट ने उनके पसीने छुड़ाए और कौन सा सेक्शन आसान रहा। आइए जानते हैं कि परीक्षा में प्रश्नों के स्तर पर क्या बोल परीक्षार्थी....
 
विज्ञापन
NEET Re-Exam Analysis - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Re-Exam Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आज, 21 जून 2026 को देश-विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर नीट री-एग्जाम का सफल आयोजन किया गया। इस पेन-एंड-पेपर आधारित परीक्षा में देशभर से 20 लाख से अधिक मेडिकल अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के अनुसार, ओवरऑल पेपर 'मध्यम' स्तर का था, जिसमें फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रश्न थोड़े कठिन थे।

विज्ञापन

देश और विदेश के 5,440 केंद्रों पर हुई परीक्षा

तय शेड्यूल के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई। इसके लिए भारत के 551 शहरों और विदेशों में 14 शहरों को मिलाकर कुल 5,440 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे।

720 अंकों की थी परीक्षा

नीट यूजी 2026 के प्रश्न पत्र में फिजिक्स (भौतिक विज्ञान), केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और बायोलॉजी से कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे, जो कि कुल 720 अंकों के थे।

क्या बोले छात्र, कैसा था पेपर का स्तर?

अलग-अलग राज्यों से सामने आई प्रतिक्रियाओं में भी फिजिक्स को सबसे कठिन विषय बताया गया। श्रीनगर के एक छात्र ने कहा, 'पेपर बहुत अच्छा रहा, तैयारी मेरी अच्छी थी। बस फिजिक्स थोड़ी कठिन रही। ओवरऑल पेपर अच्छा रहा।' 

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक अभ्यर्थी ने कहा, "परीक्षा कठिन थी। पेपर का स्तर मध्यम से कठिन रहा। फिजिक्स कठिन थी। केमिस्ट्री की जा सकती थी, लेकिन उसमें काफी समय लगा। बायोलॉजी भी हल की जा सकती थी।"

रांची के एक छात्र ने कहा, "पेपर आसान से मध्यम स्तर का था। बायोलॉजी आसान थी, केमिस्ट्री मध्यम रही और फिजिक्स पिछली बार की तुलना में ज्यादा कठिन थी।"

चेन्नई के एक अभ्यर्थी ने कहा, "बायोलॉजी ठीक थी, लेकिन फिजिक्स और केमिस्ट्री कठिन थीं। पहली NEET परीक्षा आसान थी, यह ज्यादा कठिन लगी।" 

पश्चिम बंगाल के एक छात्र ने कहा, "पेपर अच्छा था। बायोलॉजी आसान थी और फिजिक्स व केमिस्ट्री मध्यम स्तर की थीं। पिछली बार का पेपर इससे बेहतर था।" 

चेन्नई के छात्र तरुण ने कहा, "मैंने अच्छा किया है, लेकिन रिजल्ट आने पर ही पता चलेगा। यह परीक्षा पिछली बार से कठिन थी।" 

दिल्ली के एक अभ्यर्थी ने कहा, "पेपर पिछली बार की तुलना में थोड़ा कठिन था। यह मेरा पहला प्रयास था और मुझे करीब 500 अंक मिलने की उम्मीद है। केंद्र पर व्यवस्थाएं अच्छी थीं।" 

एक अन्य छात्रा ने कहा, "पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का था। फिजिक्स काफी लंबी थी। यह पिछली बार से थोड़ा कठिन था। बायोलॉजी अच्छी रही और केमिस्ट्री मध्यम स्तर की थी।"
 


नागपुर, महाराष्ट्र में भी नीट का दोबारा एग्जाम देने के बाद छात्राओं ने कहा, "यह अच्छा था, पेपर ठीक था। बायोलॉजी आसान थी, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री भी आसान थी, लेकिन फिजिक्स थोड़ी मुश्किल लगी..."
 
विज्ञापन

अब आगे क्या?

अब सभी अभ्यर्थियों को परिणाम का इंतजार है। इसी रिजल्ट के आधार पर देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और AYUSH पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाएगा। परिणाम के साथ NTA श्रेणीवार कट-ऑफ और ऑल इंडिया रैंक भी जारी करेगा, जिसके आधार पर काउंसलिंग और सीट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें