फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Exam 2025: एनटीए नीट यूजी परीक्षा की कैसे करें तैयारी? चार मई को एग्जाम; जानें एक्सपर्ट टिप्स

Mon, 03 Mar 2025 08:06 AM IST
शिवम गर्ग हरप्रीत सिंह, एग्जाम एक्सपर्ट

सार

NEET UG Exam 2025: अनअकेडमी के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए आपको एक सही रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी।
विज्ञापन
NEET UG Exam 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Exam 2025: बारहवीं के बाद कई छात्रों का सपना डॉक्टर बनने का होता है। हालांकि, एमबीबीएस के लिए किसी अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना डॉक्टर बनने का पहला चरण होता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करनी होती है। 

विज्ञापन


चार मई, 2025 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में महज दो महीने ही शेष हैं। इस साल परीक्षा में प्रश्नों की कुल संख्या एवं समय-सीमा में बदलाव किया गया है। 

अनअकेडमी के डायरेक्टर हरप्रीत सिंह बताते हैं कि परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में हुए बदलावों को ध्यान में रखते हुए आपको एक सही रणनीति के साथ तैयारी करनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

पॉइंटर नोट्स रिवीजन में आएंगे काम

इस परीक्षा में सफलता के लिए तैयारी शुरू करने से पहले आपको इसके बदले पैटर्न और सिलेबस की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस वर्ष परीक्षा में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे एवं सभी सवालों का जवाब देने के लिए 180 मिनट (तीन घंटे) का समय मिलेगा। इसके साथ ही नीट परीक्षा से सेक्शन बी को हटा दिया गया है। नीट परीक्षा में रसायन विज्ञान तथा भौतिकी विषय के 45-45 प्रश्न होंगे तथा जीवविज्ञान विषय के 90 प्रश्न होंगे। रिवीजन करते हुए महत्वपूर्ण सूत्रों और अवधारणाओं के छोटे-छोटे नोट्स बनाएं। ये पॉइंटर नोट्स परीक्षा के एक दिन पहले क्वीक रिवीजन में आपके काम आएंगे।

बोर्ड की परीक्षा पर दें ध्यान

कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें और महत्वपूर्ण टॉपिक्स का बार-बार रिवीजन करें। प्रतिदिन कम से कम तीन से चार घंटे पुराने टॉपिक्स को दोहराने के लिए निर्धारित करें। जो अभ्यर्थी बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं, उन्हें अपनी बोर्ड की परीक्षा पर फोकस करना चाहिए। बोर्ड में आपका प्रदर्शन नीट में आपकी सफलता-असफलता की बुनियाद है।

रियल टाइम का अनुभव

साप्ताहिक मॉक और दैनिक टेस्ट दें। इससे परीक्षा पैटर्न को समझने और समय प्रबंधन में मदद मिलेगी। साथ ही आपके प्रदर्शन को बेहतर बनाने का मौका मिलता है। रियल टाइम परीक्षा का अनुभव लें और कोशिश करें कि मॉक टेस्ट को हमेशा वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में ही दें। प्रत्येक मॉक टेस्ट के बाद अपनी गलतियों को पहचानें और उनका विश्लेषण करके उनमें सुधार करें।
 
विज्ञापन

गलतियों पर काम करें

परीक्षा में नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है। भले ही आप गलती से अधिक प्रश्नों के सही उत्तर दे दें, फिर भी नकारात्मक अंकन आपके स्कोर को प्रभावित कर सकता है। इसलिए जितना संभव हो सके गलत उत्तर देने से बचें। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी गलतियों पर अधिक से अधिक काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें