इन कोर्सज में मिलेगा दाखिला
शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए NEET UG काउंसलिंग आयोजित की जा रही है। इसके तहत 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों,एएफएमसी, एम्स संस्थानों तथा JIPMER (पुडुचेरी और कराईकल) की 100% सीटों पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए सीट आवंटित की जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
राउंड-2 काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर NEET UG Counselling 2026 Round-2 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।