नोट करें पूरा कार्यक्रम
स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग 21 नवंबर से शुरू होगी। चॉइस लॉकिंग 21 नवंबर, रात 8 बजे से 22 नवंबर, सुबह 8 बजे तक निर्धारित है। चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।
स्पेशल राउंड सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, वरीयता, आरक्षण नीतियों, सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।
स्पेशल राउंड सीट आवंटन
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी स्पेशल राउंड सीट आवंटन प्रक्रिया 22 नवंबर को निर्धारित है। सीट आवंटन परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 नवंबर से निर्धारित है। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समय सीमा 30 नवंबर शाम 5 बजे तक है।
| शुल्क भुगतान सुविधा |
20 नवंबर, सुबह 10:00 बजे से 21 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक |
| चॉइस फिलिंग |
21 नवंबर |
| चॉइस लॉकिंग |
21 नवंबर, रात 8 बजे से 22 नवंबर, सुबह 8 बजे तक |
| सीट आवंटन प्रक्रिया |
22 नवंबर |
| सीट आवंटन परिणाम |
23 नवंबर |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग |
30 नवंबर शाम 5 बजे तक |
NEET UG 2024: आवश्यक दस्तावेज
नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र और अंकतालिका (जन्म तिथि के लिए) कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
- पहचान प्रमाण आठ पासपोर्ट आकार की तस्वीरें अनंतिम आवंटन पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)