फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG Counselling 2024: नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल दौर का होगा आयोजन, खाली सीटों को भरेगा एमसीसी

Sat, 16 Nov 2024 02:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2024 Special Round: एमसीसी खाली एक्यूआई और राज्य कोटा सीटों को भरने के लिए नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल दौर का आयोजन करेगा। इसके लिए कार्यक्रम की घोषणा भी हो चुकी है।
 
विज्ञापन
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग में खाली अखिल भारतीय कोटा और राज्य कोटा सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग का स्पेशल राउंड आयोजित करने का निर्णय लिया है। एमसीसी ने इस राउंड का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

विज्ञापन


आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, नीट यूजी स्पेशल राउंड काउंसलिंग शुल्क भुगतान सुविधा 20 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से 21 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक उपलब्ध होगी।

नोट करें पूरा कार्यक्रम

स्पेशल राउंड काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, चॉइस फिलिंग 21 नवंबर से शुरू होगी। चॉइस लॉकिंग 21 नवंबर, रात 8 बजे से 22 नवंबर, सुबह 8 बजे तक निर्धारित है। चॉइस फिलिंग विंडो तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपने नीट यूजी रोल नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की आवश्यकता होगी।

स्पेशल राउंड सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, वरीयता, आरक्षण नीतियों, सीटों की उपलब्धता के आधार पर होगा।

स्पेशल राउंड सीट आवंटन 

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी स्पेशल राउंड सीट आवंटन प्रक्रिया 22 नवंबर को निर्धारित है। सीट आवंटन परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा। शेड्यूल के अनुसार, आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 नवंबर से निर्धारित है। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग की समय सीमा 30 नवंबर शाम 5 बजे तक है।
 
शुल्क भुगतान सुविधा 20 नवंबर, सुबह 10:00 बजे से 21 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे तक
चॉइस फिलिंग 21 नवंबर
चॉइस लॉकिंग 21 नवंबर, रात 8 बजे से 22 नवंबर, सुबह 8 बजे तक
सीट आवंटन प्रक्रिया 22 नवंबर
सीट आवंटन परिणाम 23 नवंबर
आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 30 नवंबर शाम 5 बजे तक
विज्ञापन

NEET UG 2024: आवश्यक दस्तावेज

नीट यूजी काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
  • नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड
  • नीट यूजी स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र और अंकतालिका (जन्म तिथि के लिए) कक्षा 12वीं का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
  • पहचान प्रमाण आठ पासपोर्ट आकार की तस्वीरें अनंतिम आवंटन पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें