नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग लिंक दो दिसंबर को रात 11:55 बजे तक सक्रिय हो जाएंगे। जबकि मॉप-अप राउंड के दाखिलों के लिए सत्यापन प्रक्रिया तीन से चार दिसंबर तक होगी और सीट आवंटन की प्रक्रिया पांच दिसंबर और छह दिसंबर को आयोजित की जाएगी। नीट अंडर ग्रेजुएट मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम सात दिसंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आठ दिसंबर से 12 दिसंबर, 2022 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।