फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2027: पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अब छह दिनों में होगा एग्जाम; कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तैयारी तेज

Thu, 09 Jul 2026 10:51 AM IST
Shahin Praveen अमर उजाला, ब्यूरो

सार

NEET UG 2027 Exam: पेपर लीक विवाद के बाद नीट यूजी में बड़े बदलाव की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित योजना के तहत 2027 से यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में 5-6 दिनों तक आयोजित की जा सकती है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2027: वर्ष 2027 से मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) तरीके से कराई जाएगी। सूत्रों के अनुसार, देश की सबसे बड़ी स्नातक प्रवेश परीक्षा अब एक ही दिन के बजाय कम से कम छह दिनों में आयोजित होगी। इसके लिए देशभर में 1,000 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। नीट-यूजी देश की सबसे बड़ी स्नातक प्रवेश परीक्षा है, जिसमें हर साल करीब 25 लाख अभ्यर्थी

विज्ञापन


शामिल होते हैं। पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के विवाद के बाद केंद्र सरकार ने फैसला किया था कि अब यह परीक्षा पेन-पेपर की जगह कंप्यूटर आधारित होगी। सूत्रों के मुताबिक, परीक्षा का आयोजन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तर्ज पर कई दिनों में किया जाएगा।

जिन परीक्षा केंद्रों का चयन होगा, उनकी विश्वसनीयता और बुनियादी सुविधाओं की पहले जांच की जाएगी। हालांकि, परीक्षा की पूरी रूपरेखा अभी अंतिम रूप दी जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) हर वर्ष नीट यूजी का आयोजन करती है। इसके जरिये देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस में दाखिला दिया जाता है। एमबीबीएस की कुल करीब 1.08 लाख सीटें उपलब्ध हैं। इनमें लगभग 56 हजार सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और करीब 52 हजार सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं। नीट-यूजी के अंकों के आधार पर बीडीएस के साथ-साथ आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश दिया जाता है। 

अंतिम योजना पर काम जारी

नीट को ऑनलाइन कराने का प्रस्ताव नया नहीं है। इस पर शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के बीच कई वर्षों से चर्चा चल रही थी कि परीक्षा पेन-पेपर से हो या कंप्यूटर आधारित। हालांकि, 2024 में पेपर लीक विवाद के बाद परीक्षा प्रणाली में बदलाव की प्रक्रिया तेज हो गई। जून 2024 में शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा सुधारों के सुझाव देने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की थी। इसी दिशा में अब कंप्यूटर आधारित नीट-यूजी परीक्षा लागू करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें