फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी 2027 की तैयारी तेज: शिक्षा मंत्री ने एनटीए से लिया अपडेट, बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

Fri, 02 Oct 2026 03:43 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2027: नीट यूजी 2027 को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की तैयारियों की समीक्षा हुई है। शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठक में परीक्षा की सुरक्षा, विद्यार्थियों की सुविधा और व्यवस्था में समन्वय पर चर्चा की। कंप्यूटर आधारित परीक्षा को लेकर अंतिम फैसला कार्यबल की रिपोर्ट के बाद होगा।
 
विज्ञापन
Pralhad Joshi met NTA officials - फोटो : X(@JoshiPralhad)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2027: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) नीट यूजी 2027 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा की व्यवस्था तैयार करने की दिशा में काम कर रही है। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एनटीए अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन


बैठक में परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा मजबूत करने, विद्यार्थियों के अनुभव को बेहतर बनाने और पूरी परीक्षा व्यवस्था में बेहतर समन्वय पर विशेष ध्यान दिया गया।

बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा?

शिक्षा मंत्री की एनटीए अधिकारियों के साथ हुई बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की समीक्षा की गई। मुख्य ध्यान इन बिंदुओं पर रहा:
  • परीक्षा प्रक्रिया की सुरक्षा को मजबूत करना।
  • विद्यार्थियों के परीक्षा अनुभव में सुधार करना।
  • परीक्षा व्यवस्था से जुड़े अलग-अलग पक्षों के बीच बेहतर समन्वय करना।
  • राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारियों का जायजा लेना।

उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ भी हुई अलग बैठक, क्या हुई बात?

प्रल्हाद जोशी ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ अलग बैठक भी की। इसमें उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मामलों पर चर्चा हुई। साथ ही उन महत्वपूर्ण क्षेत्रों की पहचान की गई, जिन पर आगे विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

प्रल्हाद जोशी ने सामाजिक मंच पर बैठक की जानकारी साझा करते हुए कहा, "उच्च शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उच्च शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा की और उन प्रमुख क्षेत्रों का आकलन किया, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तेजी से बदलती दुनिया में हमारे युवाओं को मिलने वाले अवसरों के लिए तैयार करने में नवाचार, बदलाव के अनुरूप ढलने की क्षमता और विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण के महत्व पर जोर दिया।"

नीट यूजी 2027 को ऑनलाइन कराने की बात क्यों सामने आई?

नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग तेज हुई। दी गई जानकारी के अनुसार, केंद्र ने नीट यूजी 2027 को पारदर्शिता बढ़ाने और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से ऑनलाइन माध्यम में कराने की घोषणा की है। हालांकि, एनटीए अधिकारियों के अनुसार नीट को कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में कराने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

अंतिम फैसला कब होगा?

  • एनटीए अधिकारियों के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा का विकल्प विचाराधीन है।
  • अंतिम फैसला नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता वाले कार्यबल की रिपोर्ट मिलने के बाद किया जाएगा।
  • इस कार्यबल का गठन देश की सार्वजनिक परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए किया गया है।
  • इसलिए फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि नीट यूजी 2027 की परीक्षा का अंतिम प्रारूप क्या होगा।
  • उम्मीदवारों को अंतिम घोषणा का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

नीट यूजी में हर साल कितने उम्मीदवार शामिल होते हैं?

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक देश की सबसे बड़ी स्नातक प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें हर साल करीब 25 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं।

इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों वाली परीक्षा में सुरक्षा और परीक्षा संचालन का महत्व और बढ़ जाता है। यही वजह है कि प्रश्नपत्र लीक विवाद के बाद परीक्षा व्यवस्था में सुधार और एनटीए में बदलाव की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें