फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTA WhatsApp Channel: एनटीए ने लॉन्च किया अपना आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर, फर्जी मैसेज से सावधान रहने की सलाह

Fri, 19 Jun 2026 07:05 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले एनटीए ने अभ्यर्थियों को बड़ी सुविधा दी है। अब परीक्षा और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के जरिए भेजी जाएगी। साथ ही एजेंसी ने फर्जी मैसेज और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी है।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है। एजेंसी ने कहा है कि पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा और परीक्षा केंद्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी अब उसके आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से भेजी जाएगी। एजेंसी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य उम्मीदवारों तक सही और जरूरी जानकारी सीधे पहुंचाना तथा परीक्षा से पहले भ्रम की स्थिति को कम करना है। पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित की जानी है।

विज्ञापन

एनटीए ने जारी किया आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर

एनटीए ने बताया है कि सभी आधिकारिक व्हाट्सएप अपडेट केवल उसके सत्यापित व्हाट्सएप अकाउंट +91 7827980287 से भेजे जाएंगे।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे व्हाट्सएप पर ब्लू वेरिफाइड टिक और "National Testing Agency" नाम अवश्य जांच लें। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी नंबर पर ब्लू वेरिफिकेशन बैज नहीं है, तो उसे आधिकारिक एनटीए अकाउंट न मानें, भले ही उसमें एनटीए का नाम लिखा हो।

इसके अलावा एनटीए का व्हाट्सएप चैनल केवल ब्रॉडकास्ट सेवा है। यानी उम्मीदवारों को संदेश प्राप्त होंगे, लेकिन वे उन संदेशों का जवाब नहीं दे सकेंगे।

फर्जी मैसेज और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह

एनटीए ने उम्मीदवारों को साइबर ठगी और फर्जी संदेशों के प्रति सतर्क रहने को कहा है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि वह कभी भी व्हाट्सएप के माध्यम से निम्नलिखित जानकारी नहीं मांगेगी-
  • वन टाइम पासवर्ड (OTP)
  • व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी
  • किसी लिंक या QR कोड के जरिए भुगतान
  • अनधिकृत स्रोतों से प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए

यदि कोई व्यक्ति या नंबर एनटीए के नाम पर ऐसी जानकारी मांगता है, तो उसे फर्जी और धोखाधड़ी का प्रयास माना जाए।

री-एग्जाम के लिए नया एडमिट कार्ड जारी

एनटीए ने यह भी जानकारी दी है कि 21 जून 2026 को होने वाली पुनर्परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। एजेंसी के अनुसार, 3 मई को आयोजित परीक्षा के लिए जारी किया गया पुराना एडमिट कार्ड अब मान्य नहीं रहेगा और उसे पुनर्परीक्षा में उपयोग नहीं किया जा सकता।

उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या अन्य संदेशों में भेजे गए लिंक पर क्लिक करने से बचने को कहा गया है।

संदिग्ध संदेश मिलने पर क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को एनटीए के नाम पर कोई संदिग्ध या फर्जी संदेश प्राप्त होता है, तो वह इसकी शिकायत सरकार के साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म पर दर्ज कर सकता है।

इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुका है, तो उसे तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने और साइबर अपराध रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई है।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...
विज्ञापन

केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही करें भरोसा

एनटीए ने दोहराया है कि वह व्हाट्सएप, ईमेल, एसएमएस या फोन कॉल के जरिए कभी भी प्रश्न पत्र, उत्तर कुंजी या किसी प्रकार की कथित 'लीक' सामग्री उपलब्ध नहीं कराता है।

एजेंसी ने उम्मीदवारों से केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी सूचनाओं पर भरोसा करने और किसी भी अफवाह या अप्रमाणित जानकारी से दूर रहने की अपील की है। साथ ही एनटीए ने कहा है कि वह नीट यूजी 2026 पुनर्परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ आयोजित कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें